
नोएडा, एसबीएस न्यूज़ हिंदी:
सेक्टर 99 एलआईजी फ्लैट्स की आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) ने नोएडा प्राधिकरण के सिविल डिपार्टमेंट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा ने कहा कि सेक्टर में स्पीड ब्रेकरों और रोड साइड मार्किंग की उचित देखरेख नहीं हो रही है, जिससे सड़क हादसों की संभावना बढ़ गई है।
अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्क सर्कल-3 की उदासीनता और लापरवाही के कारण सेक्टर के निवासियों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने बताया कि कई बार लिखित और मौखिक रूप से अनुरोध करने के बावजूद स्पीड ब्रेकरों और रोड साइड पर पेंटिंग नहीं की गई है। उन्होंने इसे गंभीर प्रशासनिक चूक बताते हुए कहा कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी क्षेत्र की समस्याओं को अनदेखा कर रहे हैं।
स्पीड ब्रेकर बन रहे दुर्घटनाओं का कारण
सेक्टर 99 के कई निवासियों ने शिकायत की है कि अनपेंटेड स्पीड ब्रेकर न सिर्फ अंधेरे में दिखाई नहीं देते, बल्कि इससे वाहन चालकों और राहगीरों को चोट लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। सड़क किनारे की मार्किंग न होने से वाहनों की आवाजाही असुरक्षित हो गई है।
राजनीतिक प्रतिनिधियों और अधिकारियों पर उठाए सवाल
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने इस मामले में राजनीतिक प्रतिनिधियों को भी घेरते हुए कहा, “लोगों की समस्याओं को उठाना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। अधिकारियों और नेताओं की चुप्पी दर्शाती है कि उन्हें जनता की सुरक्षा की चिंता नहीं है।”
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष का आग्रह
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने प्राधिकरण और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह मामला उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने उठाया जाएगा।
-
नोएडा में सफाई व्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई — 100 कर्मचारी हटाए, 15 ठेकेदार कंपनियों को नोटिस; विरोध में मजदूरों का सड़क जाम

शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई SBS News हिंदी / नोएडा।शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कृष्णा करुणेश के निर्देश पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले करीब 100 कर्मचारियों को सेवा…
-
रजत विहार, सी ब्लॉक में हुआ पांचवां वार्षिक सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन

Noida (SBS News हिंदी)। रजत विहार, सी ब्लॉक, सेक्टर-62 स्थित शिव शक्ति मंदिर में यूनाइटेड रजत विहार परिवार द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन लगातार पांचवें वर्ष भी पूरे श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।Contents2022 से शुरू हुई धार्मिक पहलवैदिक विधि से पूजन,…
-
योगेंद्र शर्मा एवं के.के. जैन पैनल के सभी उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित

नोएडा | फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (FONRWA/फोनरवा) के वर्ष 2026–28 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।चुनाव अधिकारी कर्नल (से.नि.) शशि वेद के नेतृत्व में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में योगेंद्र शर्मा एवं के.के. जैन पैनल के सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।Contentsफोनरवा के 25 वर्षों के इतिहास में पहली बार…
-
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मैच कब और कहां? पूरा शेड्यूल जारी

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में होने वाले ICC Men’s T20 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप (Group A) में रखा गया है, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच…
-
Shreyas Iyer Health Update: स्टार बैटर ने फैंस को कहा शुक्रिया, शेयर किया समंदर किनारे का फोटो

चोट के बाद श्रेयस अय्यर का नया अपडेट आया सामने SBS News हिंदी Sports Desk | टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गंभीर चोट के बाद अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है।अय्यर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समंदर किनारे की एक तस्वीर शेयर की,जिसमें वे सन बाथ लेते हुए दिखाई दे…
-
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर नोएडा के सेंचुरी अपार्टमेंट में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

लोकगीतों से गूंजा कार्यक्रम स्थल SBS News हिन्दी Digital Desk | Noida Bureau उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सेंचुरी अपार्टमेंट (सेक्टर-100, नोएडा) में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकधुनों —“ठंडो रे ठंडो मेरे पहाड़ को पानी ठंडो हवा ठंडी…”और“वेणुपाको बारह मासा…”के मधुर स्वरों…






