Delhi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री को महाकुंभ 2025 में शामिल होने का निमंत्रण देना था।
Mahakumbh 2025 महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होगा। हर 12 साल में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को हिंदू धर्म में अत्यधिक पवित्र माना जाता है। इसकी शुरुआत त्रिवेणी संगम पर पौष पूर्णिमा स्नान से होती है।
मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर तस्वीर साझा की और लिखा:
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। आपके मार्गदर्शन और प्रेरणा से सनातन गर्व का प्रतीक महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आज अपने दिव्य, भव्य और डिजिटल स्वरूप से दुनिया को ‘नए भारत’ का दर्शन करा रहा है। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!”
‘मां की रसोई’ का उद्घाटन
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में ‘मां की रसोई’ का उद्घाटन किया। इस सामुदायिक रसोई में केवल 9 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका संचालन नंदी सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उपस्थित लोगों को व्यक्तिगत रूप से भोजन भी परोसा।
-
सेक्टर-73 में दिव्यांग बच्चों ने कांवड़ियों का किया स्वागत, हाथ से बने उपहार देकर दिया सेवा का संदेश

नोएडा, 10 अगस्त 2026। सावन के दूसरे सोमवार पर नोएडा के सेक्टर-73 में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के विशेष बच्चों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर सेवा और श्रद्धा की मिसाल पेश की। बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए उपहार कांवड़ियों को भेंट किए और उनके साथ कांवड़ यात्रा के अनुभवों को साझा किया।Contents201 लीटर…
-
नोएडा में सफाई व्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई — 100 कर्मचारी हटाए, 15 ठेकेदार कंपनियों को नोटिस; विरोध में मजदूरों का सड़क जाम

शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई SBS News हिंदी / नोएडा।शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कृष्णा करुणेश के निर्देश पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले करीब 100 कर्मचारियों को सेवा…
-
रजत विहार, सी ब्लॉक में हुआ पांचवां वार्षिक सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन

Noida (SBS News हिंदी)। रजत विहार, सी ब्लॉक, सेक्टर-62 स्थित शिव शक्ति मंदिर में यूनाइटेड रजत विहार परिवार द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन लगातार पांचवें वर्ष भी पूरे श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।Contents2022 से शुरू हुई धार्मिक पहलवैदिक विधि से पूजन,…
-
योगेंद्र शर्मा एवं के.के. जैन पैनल के सभी उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित

नोएडा | फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (FONRWA/फोनरवा) के वर्ष 2026–28 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।चुनाव अधिकारी कर्नल (से.नि.) शशि वेद के नेतृत्व में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में योगेंद्र शर्मा एवं के.के. जैन पैनल के सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।Contentsफोनरवा के 25 वर्षों के इतिहास में पहली बार…
-
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मैच कब और कहां? पूरा शेड्यूल जारी

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में होने वाले ICC Men’s T20 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप (Group A) में रखा गया है, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच…
-
Shreyas Iyer Health Update: स्टार बैटर ने फैंस को कहा शुक्रिया, शेयर किया समंदर किनारे का फोटो

चोट के बाद श्रेयस अय्यर का नया अपडेट आया सामने SBS News हिंदी Sports Desk | टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गंभीर चोट के बाद अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है।अय्यर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समंदर किनारे की एक तस्वीर शेयर की,जिसमें वे सन बाथ लेते हुए दिखाई दे…






