दिल्ली और यूपी में ठंडी हवाएं, बर्फबारी और ओलों का अलर्ट – IMD अपडेट
नई दिल्ली, 9 जनवरी 2025:
Aaj ka mausam देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10-12 जनवरी के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ठंडी हवाओं के साथ साथ ओले भी गिर सकते हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम का ताजातरीन अपडेट:
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, दक्षिण-पश्चिम ईरान के आसपास स्थित साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से, 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में 10 से 12 जनवरी तक बादल बरसेंगे। खासकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 11 जनवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान और हरियाणा में ओले गिरने की संभावना है।
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी का असर:
साथ ही, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के क्षेत्र में स्थित साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 11 से 13 जनवरी तक भारी बारिश की संभावना है। बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। पूर्वोत्तर राज्यों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तापमान में गिरावट:
पंजाब के आदमपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान शून्य डिग्री से नीचे गिर चुका है। अन्य हिस्सों में तापमान में 5 से 15 डिग्री तक गिरावट आई है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम और बिहार में भी तापमान में गिरावट आ रही है।
घने कोहरे का अलर्ट:
आईएमडी ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और अन्य राज्यों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। खासकर 10 से 12 जनवरी तक इन राज्यों में घना कोहरा रह सकता है, जो विजिबिलिटी को प्रभावित कर सकता है। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, और सिक्किम में भी 11-14 जनवरी तक घने कोहरे का खतरा है।
दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान:
दिल्ली में 10 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 11-12 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। सफदरजंग एयरपोर्ट पर हल्का कोहरा देखा गया है, और तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
-
सेक्टर-73 में दिव्यांग बच्चों ने कांवड़ियों का किया स्वागत, हाथ से बने उपहार देकर दिया सेवा का संदेश

नोएडा, 10 अगस्त 2026। सावन के दूसरे सोमवार पर नोएडा के सेक्टर-73 में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के विशेष बच्चों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर सेवा और श्रद्धा की मिसाल पेश की। बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए उपहार कांवड़ियों को भेंट किए और उनके साथ कांवड़ यात्रा के अनुभवों को साझा किया।Contents201 लीटर…
-
नोएडा में सफाई व्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई — 100 कर्मचारी हटाए, 15 ठेकेदार कंपनियों को नोटिस; विरोध में मजदूरों का सड़क जाम

शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई SBS News हिंदी / नोएडा।शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कृष्णा करुणेश के निर्देश पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले करीब 100 कर्मचारियों को सेवा…
-
रजत विहार, सी ब्लॉक में हुआ पांचवां वार्षिक सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन

Noida (SBS News हिंदी)। रजत विहार, सी ब्लॉक, सेक्टर-62 स्थित शिव शक्ति मंदिर में यूनाइटेड रजत विहार परिवार द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन लगातार पांचवें वर्ष भी पूरे श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।Contents2022 से शुरू हुई धार्मिक पहलवैदिक विधि से पूजन,…
-
योगेंद्र शर्मा एवं के.के. जैन पैनल के सभी उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित

नोएडा | फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (FONRWA/फोनरवा) के वर्ष 2026–28 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।चुनाव अधिकारी कर्नल (से.नि.) शशि वेद के नेतृत्व में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में योगेंद्र शर्मा एवं के.के. जैन पैनल के सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।Contentsफोनरवा के 25 वर्षों के इतिहास में पहली बार…
-
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मैच कब और कहां? पूरा शेड्यूल जारी

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में होने वाले ICC Men’s T20 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप (Group A) में रखा गया है, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच…
-
Shreyas Iyer Health Update: स्टार बैटर ने फैंस को कहा शुक्रिया, शेयर किया समंदर किनारे का फोटो

चोट के बाद श्रेयस अय्यर का नया अपडेट आया सामने SBS News हिंदी Sports Desk | टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गंभीर चोट के बाद अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है।अय्यर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समंदर किनारे की एक तस्वीर शेयर की,जिसमें वे सन बाथ लेते हुए दिखाई दे…






