नौएडा, 05 फरवरी 2025 – नौएडा प्राधिकरण द्वारा 09 फरवरी 2025 (रविवार) को शिवालिक पार्क (शिल्पहाट के समीप), सैक्टर-33 में Pet-Roll Carnival 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह डॉग शो Pet-Roll Events द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से 250 से अधिक कुत्ते अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पालतू जानवरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके पालन के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।
कार्यक्रम की विशेषताएँ
- 1. तिथि और समय: कार्यक्रम 09 फरवरी 2025 को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक चलेगा।
- 2. रजिस्ट्रेशन: डॉग शो में भाग लेने के लिए www.pet-roll.com पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
- 3. प्रतियोगिता: 250 से अधिक कुत्ते 35 नस्लों में विभाजित होकर रोमांचक मुकाबलों में भाग लेंगे।
- 4. प्रतियोगिता जज: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध जजों, विक्टोरिया जेवेनको (चेक गणराज्य), फिलिप एंड्रिक (जर्मनी), और ओल्गा खमेलवस्काया (यूक्रेन) द्वारा प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया जाएगा।
- 5. पेट फैशन शो: पालतू जानवरों के फैशन शो का आयोजन किया जाएगा, जहां वे अपनी स्टाइल का प्रदर्शन करेंगे।
- 6. संगीत कार्यक्रम: कार्यक्रम में संगीत बैंड और DJ शो का भी आयोजन किया जाएगा।
- 7. खाद्य स्टॉल्स: डॉमिनोज, बर्गर रामा, ब्लू टोकेई कॉफी जैसे 10 खाद्य स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे।
- 8. पेट एडॉप्शन ड्राइव: अग्रणी एनजीओ के सहयोग से पालतू कुत्तों को गोद लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
- 9. स्वास्थ्य सेवाएं: मुफ्त पशु चिकित्सक परामर्श और प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्य नस्लें
इस प्रतियोगिता में जिन प्रमुख नस्लों के कुत्ते भाग लेंगे उनमें जर्मन शेफर्ड, गोल्डन रिट्रीवर, साइबेरियन हस्की, लैब्राडोर रिट्रीवर, डछशुंड, बीगल, बॉक्सर, सेंट बर्नार्ड, शीह त्जू, तिब्बती मास्टिफ, पोमेरेनियन, अकिता, इंग्लिश मास्टिफ, चिहुआहुआ, पग, बुलडॉग, ग्रेट डेन, यॉर्कशायर टेरियर, बिशॉन फ्रिस, ल्हासा अप्सो, फ्रेंच बुलडॉग, सलुकी, व्हिपेट और टॉय पूडल शामिल हैं।
पेट एगिलिटी और आज्ञाकारिता शो
K9 School द्वारा आयोजित पेट एगिलिटी और आज्ञाकारिता शो में भारत के सबसे कुशल एगिलिटी केनेल्स और आज्ञाकारी कुत्तों के अद्भुत प्रदर्शन होंगे।
Pet-Roll Carnival 2025 एक शानदार अवसर है पालतू जानवरों के प्रेमियों के लिए। इसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी www.pet-roll.com पर उपलब्ध है।
-
रजत विहार, सी ब्लॉक में हुआ पांचवां वार्षिक सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन

Noida (SBS News हिंदी)। रजत विहार, सी ब्लॉक, सेक्टर-62 स्थित शिव शक्ति मंदिर में यूनाइटेड रजत विहार परिवार द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन लगातार पांचवें वर्ष भी पूरे श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।Contents2022 से शुरू हुई धार्मिक पहलवैदिक विधि से पूजन,…
-
योगेंद्र शर्मा एवं के.के. जैन पैनल के सभी उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित

नोएडा | फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (FONRWA/फोनरवा) के वर्ष 2026–28 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।चुनाव अधिकारी कर्नल (से.नि.) शशि वेद के नेतृत्व में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में योगेंद्र शर्मा एवं के.के. जैन पैनल के सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।Contentsफोनरवा के 25 वर्षों के इतिहास में पहली बार…
-
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मैच कब और कहां? पूरा शेड्यूल जारी

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में होने वाले ICC Men’s T20 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप (Group A) में रखा गया है, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच…
-
Shreyas Iyer Health Update: स्टार बैटर ने फैंस को कहा शुक्रिया, शेयर किया समंदर किनारे का फोटो

चोट के बाद श्रेयस अय्यर का नया अपडेट आया सामने SBS News हिंदी Sports Desk | टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गंभीर चोट के बाद अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है।अय्यर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समंदर किनारे की एक तस्वीर शेयर की,जिसमें वे सन बाथ लेते हुए दिखाई दे…
-
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर नोएडा के सेंचुरी अपार्टमेंट में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

लोकगीतों से गूंजा कार्यक्रम स्थल SBS News हिन्दी Digital Desk | Noida Bureau उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सेंचुरी अपार्टमेंट (सेक्टर-100, नोएडा) में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकधुनों —“ठंडो रे ठंडो मेरे पहाड़ को पानी ठंडो हवा ठंडी…”और“वेणुपाको बारह मासा…”के मधुर स्वरों…
-
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में प्रचार के लिए PM मोदी और गृहमंत्री का शेड्यूल जारी

बिहार विधानसभा चुनाव में बढ़ी हलचल Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए और महागठबंधन दोनों गठबंधन अपने-अपने उम्मीदवारों के साथ पूरी ताकत झोंक चुके हैं। बीजेपी ने अब अपने सबसे बड़े स्टार प्रचारकों — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह…
-
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को मोदी सरकार का तोहफ़ा — बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेल लाइन डबल ट्रैकिंग को मंजूरी

PM मोदी की अध्यक्षता में मिली मंजूरी Bihar Railway Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में बिहार को बड़ी रेल सौगात मिली। इस बैठक में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया (104 किमी) रेल लाइन डबल ट्रैकिंग को मंजूरी दी गई। इस परियोजना पर कुल 2,192 करोड़ रुपये की लागत…
-
Bihar Politics: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर महामंथन बेनतीजा, RJD बोली–135 सीटों से कम पर समझौता नहीं

महागठबंधन की बैठक बेनतीजा रही Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की समन्वय समिति की अहम बैठक मंगलवार को तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पोलो रोड, पटना में हुई। हालांकि, तबीयत खराब होने की वजह से तेजस्वी खुद शामिल नहीं हुए। बैठक के बाद आरजेडी (RJD) ने साफ कर दिया कि वह 135…




