
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हादसा: पैरामाउंट ईमोशन्स में बालकनी से गिरने से 14 वर्षीय बच्चे की मौत
ग्रेटर नोएडा:
शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पैरामाउंट ईमोशन्स सोसायटी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। 14 वर्षीय प्रांशु, जो अपने परिवार के साथ सोसायटी में रहता था, बालकनी में खेलते समय गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें…यूपी के ग्रेटर नोएडा में बन रही हाईटेक टाउनशिप, 30 नवंबर है अंतिम तारीख
परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है। सोसायटी के अन्य निवासियों ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए बालकनी में उचित बैरिकेडिंग और निगरानी की आवश्यकता है।
यह पहली बार नहीं है जब ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इस प्रकार की घटना हुई है। डेढ़ साल पहले गौर सौंदर्यम सोसायटी में भी इसी तरह बालकनी से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई थी।
- निर्जला एकादशी पर फोनरवा की अनूठी पहल, सेक्टर-52 में हजारों लोगों को पिलाया गया मीठा शरबत
- नोएडा प्राधिकरण में आर.के. शर्मा के पास कई विभागों का प्रभार, प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर उठे सवाल
- नोएडा में सफाई व्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई — 100 कर्मचारी हटाए, 15 ठेकेदार कंपनियों को नोटिस; विरोध में मजदूरों का सड़क जाम
- फोनरवा ने नोएडा प्राधिकरण को लिखा पत्र, पेयजल सुरक्षा और पुरानी सीवर लाइनों के स्थायी समाधान की मांग
- रजत विहार, सी ब्लॉक में हुआ पांचवां वार्षिक सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन


